UP Board 10th,12th Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट इस दिन होगा जारी, सबसे पहले यहां देखें
UP Board 10th, 12th Result 2025: यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के लिए एक बड़ी खबर आई है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की थीं। इन परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 1,34,723 शिक्षकों द्वारा पूरा कर लिया गया है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 कब जारी हो सकता है और इसे कैसे चेक करें।
UP Board 10th 12th Result 2025 Date:
इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा में लाखों छात्रों ने भाग लिया है और अब सभी को बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार है। बता दें कि हर साल की तरह इस बार भी उत्तर प्रदेश में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में भारी संख्या में छात्र शामिल हुए हैं। सभी विद्यार्थी अब जानना चाहते हैं कि रिजल्ट की तारीख क्या है। पिछली वर्षों की प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए, अनुमान लगाया जा रहा है कि यूपीएमएसपी द्वारा 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट 20 अप्रैल 2025 से 25 अप्रैल 2025 के बीच घोषित किया जा सकता है।
फिलहाल उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से कक्षा 10 और 12 के परिणामों की आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन संभावित तारीखें कुछ इस प्रकार हो सकती हैं:
Board | Class | Result Date | Result Time |
---|---|---|---|
यूपी बोर्ड | 10वीं | 20 अप्रैल 2025 | दोपहर 01:30 बजे |
यूपी बोर्ड | 12वीं | 25 अप्रैल 2025 | दोपहर 01:30 बजे |
UP Board Result 2025 – बीते वर्षों का पास प्रतिशत:
पिछले कुछ सालों में यूपी बोर्ड के पास प्रतिशत नीचे दिए गए अनुसार रहे हैं:
वर्ष | कक्षा 10 पास प्रतिशत | कक्षा 12 पास प्रतिशत |
---|---|---|
2024 | 89.55% | 82.60% |
2023 | 89.78% | 75.52% |
2022 | 88.18% | 85.33% |
2021 | 99.53% | 97.88% |
2020 | 83.31% | 74.63% |
UP Board Result 2025 चेक करने की वेबसाइट:
रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्र नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं:
SMS से यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 कैसे देखें?
अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है तो आप मोबाइल से SMS भेजकर भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। तरीका नीचे बताया गया है:
-
कक्षा 10 के लिए:
टाइप करें:UP10 <रोल नंबर>
और भेजें 56263 पर। -
कक्षा 12 के लिए:
टाइप करें:UP12 <रोल नंबर>
और भेजें 56263 पर।
कुछ ही सेकंड में आपके मोबाइल पर रिजल्ट SMS के माध्यम से मिल जाएगा।
UP Board Result 2025 ऐसे करें चेक ऑनलाइन:
-
upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं।
-
“UP Board 10th Result 2025” या “UP Board 12th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना रोल नंबर भरें (एडमिट कार्ड से देखें)।
-
“Submit” पर क्लिक करें।
-
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
-
उसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।